मां और बच्चें दोनो के लिए फायदेमंद है शरीफा, शोध में भी माना गया लाभकारी

मां और बच्चें दोनो के लिए फायदेमंद है शरीफा, शोध में भी माना गया लाभकारी

सेहतराग टीम

फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए तो डॉक्टर और एक्सपर्ट हमेशा हरी सब्जी और फल खाने की सलाह देते है। वैसे तो सभी फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है लेकिन शरीफा एक फल है जो स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी फल है। इसे अग्रेंजी में कस्टर्ड सेब कहते है। ये फल सभी लोगों के लिए लाभदायक होता है। खासकर गर्भवती महिलाओं को शरीफा का सेवन बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से मां और बच्चा दोनो का स्वास्थ्य ठीक रहता है।

पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं इन चीजों का सेवन करें, एनीमिया का शिकार होने से बचेंगी

एक शोध में सीताफल के फायदे के बारे में बताया गया है। इस शोध में सीताफल पर गहन अध्ययन किया गया है। अगर आपको इस फल के फायदे नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं-

शरीफा के फायदे (Health benefits of custard apple or sharifa in Hindi):

प्रेग्नेंसी में लाभदायक

विशेषज्ञों की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इसके लिए डॉक्टर पालक सहित आयरन युक्त चीज़ों को खाने की सलाह देते हैं। जबकि गर्भ में पल रहे बच्चे के पोषण के लिए शरीर को फोलेट की आवश्यकता होती है। यह सीताफल में अधिक मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का शारीरिक और मानसिक विकास बड़ी तेजी से होती है। साथ ही यह तंत्रिका नली दोषों को भी दूर करती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर में प्रत्येक साल 3 लाख बच्चे का जन्म तंत्रिका नली दोष के साथ होता है। इस दोष में बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं। इस दोष को दूर करने में फोलेट सहायक होती है। इसलिए, डॉक्टर्स गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन शरीफा खाने की सलाह देते हैं।

सीताफल में विटामिन-ए और सी पाया जाते हैं। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही से होता है। जबकि ये विटामिन बच्चे के तंत्रिका तंत्र के निर्माण में भी योगदान करते हैं। 100 ग्राम सीताफल में 101 कैलोरीज़ होती है। इसके सेवन से गर्भवती महिलाओं में शक्ति का संचार होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना महामारी में गर्भवती महिलाओं को रखना होगा विशेष ध्यान: एक्सपर्ट की खास सलाह

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।